Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या 2023: धार्मिक मान्यताएं, तिथि, पूजा विधि और महत्व

सोमवती अमावस्या एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर होता है। इस दिन किए गए अनुष्ठान और दान का फल कई गुना अधिक मिलता है। सोमवती अमावस्या 2023 तिथि: इस वर्ष दीपावली के अगले दिन 13 नवंबर, 2023 को सोमवती अमावस्या है लेकिन अमावस्या की तिथि दिवाली वाले दिन से शुरू हो रही है। सोमवार लगभग 2.50 PM तक सोमवती अमावस्या है। यह अमावस्या कार्तिक मास की होती है, जिसे धन्य मास भी कहा जाता है। सोमवती अमावस्या का प्रारंभ - 12 नवंबर, दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से सोमवती अमावस्या का समापन - 13 नवंबर, 2 बजकर 57 मिनट तक सोमवती अमावस्या का महत्व: सोमवती अमावस्या को पितृ दोष से मुक्ति पाने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, इस दिन किए गए दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ये कालसर्प दोष, पितृदोष और अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए बहुत सुंदर योग है। कहते हैं कुरुक्षेत्र युद्ध के बारह वर्ष तक प्रतीक्षा करने के बाद पाण्...